Suzlon, JSW Energy, BHEL, Adani Green, Tata Power, Inox Wind : हाल ही में JM Financial ने पावर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर पर नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें Suzlon, JSW Energy, BHEL, Adani Green, Tata Power और Inox Wind जैसे अहम शेयरों पर ताज़ा रेटिंग और टारगेट प्राइस दिए गए हैं। यह रिपोर्ट भारत के ऊर्जा ट्रांज़िशन, न्यूक्लियर पावर की संभावनाओं और यूटिलिटी कंपनियों की ग्रोथ पर फोकस करती है।
Suzlon Energy और Inox Wind
रिपोर्ट के मुताबिक Suzlon Energy पर ‘Buy’ रेटिंग दी गई है और इस शेयर का टारगेट प्राइस 70 रुपये रखा गया है। कंपनी पावर इक्विपमेंट और विंड टर्बाइन सेगमेंट में काम करती है और रिन्यूएबल कैपेक्स साइकिल से फायदा मिलने की उम्मीद जताई गई है
Inox Wind को भी ‘Buy’ रेटिंग मिली है और इस शेयर के लिए 172 रुपये का टारगेट प्राइस रखा गया है। दोनों कंपनियां विंड एनर्जी में बढ़ते निवेश और सरकारी फोकस से संभावित लाभार्थी मानी जा रही हैं
Read More : 6.6 MW का पावर सप्लाई शुरू! Solar sector का ये शेयर देने वाला है तगड़ा रिटर्न! लगातार बढ़ा अपनी कैपेसिटी…
JSW Energy, Adani Green और Tata Power की रेटिंग
JSW Energy पर ब्रोकरेज ने ‘Buy’ की राय दी है और 697 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से 50% से ज़्यादा संभावित अपसाइड दिखाता है। कंपनी थर्मल के साथ-साथ रिन्यूएबल और स्टोरेज प्रोजेक्ट्स में तेज़ी से क्षमता बढ़ा रही है
Adani Green Energy पर भी ‘Buy’ रेटिंग जारी है और रिपोर्ट में 1,289 रुपये का टारगेट प्राइस बताया गया है। Tata Power को 475 रुपये के टारगेट के साथ ‘Buy’ लिस्ट में शामिल किया गया है, जहां कंपनी सोलर रूफटॉप, EV चार्जिंग और जनरेशन बिज़नेस में मजबूत पोज़िशन बना रही है।
Read More : 5 साल में 3,806% रिटर्न देने वाली कंपनी को फिर मिला Green energy से बड़ा आर्डर! तुरंत लगा अप्पर सर्किट….
BHEL की भूमिका और टारगेट प्राइस
Bharat Heavy Electricals (BHEL) पर JM Financial ने ‘Buy’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 320 रुपये तय किया है। रिपोर्ट में खास तौर पर बताया गया है कि BHEL न्यूक्लियर सप्लाई चेन में अहम भूमिका निभाती है और Larsen & Toubro के साथ मिलकर स्टीम जनरेटर जैसे क्रिटिकल इक्विपमेंट बनाती है
न्यूक्लियर पावर में भारत के 2047 तक 100 GW क्षमता के लक्ष्य को देखते हुए BHEL जैसे इंजीनियरिंग प्लेयर्स के लिए लंबी अवधि की मांग मजबूत मानी जा रही है
Disclaimer : शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते।







