PSU : अगला हफ्ता पीएसयू निवेशकों के लिए dividend के मामले में काफी एक्टिव रहने वाला है, क्योंकि 9 से 13 फरवरी 2026 के बीच कई सरकारी कंपनियां एक्स-डिविडेंड होंगी और रिकॉर्ड डेट भी इसी अवधि में रहेगी। इन कंपनियों में डिफेंस, पावर, रेलवे, माइनिंग और शिपबिल्डिंग सेक्टर के बड़े नाम शामिल हैं, जिनका डिविडेंड रेंज 1 रुपये से 7.50 रुपये प्रति शेयर तक है।
9 फरवरी को किन पीएसयू से dividend?
9 फरवरी को सबसे ज्यादा हलचल दिखेगी क्योंकि इस दिन तीन बड़ी कंपनियां एक्स-dividend डेट पर ट्रेड होंगी। Bharat Dynamics 4.5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम dividend देगी और इसी दिन इसकी रिकॉर्ड डेट भी तय है, यानी इस तारीख तक नाम शेयरहोल्डर लिस्ट में होने पर ही निवेशक को डिविडेंड मिलेगा। Container Corporation of India (CONCOR) 3.4 रुपये प्रति शेयर और Power Grid Corporation 3.25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही हैं, जो लॉजिस्टिक्स और पावर सेक्टर में कैश फ्लो पसंद करने वाले निवेशकों के लिए अहम माना जा रहा है
Read more: Tata Power बनाम Adani Power: ग्रीन एनर्जी किंग कौन?प्लान इतना दमदार, पछताओगे मिस करने पर!
10 और 11 फरवरी का dividend शेड्यूल
10 फरवरी को पावर और रेलवे से जुड़ी दो कंपनियां dividend का फायदा देने के लिए तैयार हैं। NHPC 1.4 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी, जबकि RITES 1.9 रुपये प्रति शेयर के लिए एक्स-डिविडेंड ट्रेड होगी, जिससे रेलवे/इंजीनियरिंग सेगमेंट के निवेशकों की इस तारीख पर खास नजर रहेगी। 11 फरवरी को Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) 1 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड होगी, जो हाल के वर्षों में तेजी से चर्चा में आई रेलवे कंपनी है
13 फरवरी: सबसे बड़ा डिविडेंड 7.5 रुपये
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 13 फरवरी को डिविडेंड का सबसे बड़ा आकर्षण Mazagon Dock Shipbuilders है, जो 7.5 रुपये प्रति शेयर के भारी-भरकम अंतरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड होगी। इसी दिन BEML 2.5 रुपये, NMDC 2.5 रुपये और Hindustan Copper 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही हैं, जिससे डिफेंस/इंजीनियरिंग व माइनिंग सेक्टर में कैश रिटर्न का मजबूत कैलेंडर बन रहा है। इस दिन जिन निवेशकों के नाम इन कंपनियों की शेयरहोल्डर लिस्ट में रिकॉर्ड डेट तक दर्ज होंगे, वे सभी घोषित डिविडेंड के हकदार होंगे
रिकॉर्ड डेट और एक्स-डिविडेंड की अहमियत
रिकॉर्ड डेट वह दिन होता है जिस दिन कंपनी अपनी शेयरहोल्डर लिस्ट फ्रीज़ करती है और तय करती है कि किस निवेशक को डिविडेंड मिलेगा। अगर कोई निवेशक रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदकर अपने डीमैट में होल्ड करता है, तो उसे डिविडेंड का अधिकार मिलता है, जबकि एक्स-डिविडेंड डेट के बाद खरीदने वालों को इस राउंड का डिविडेंड नहीं मिलता। इसी वजह से एक्स-डिविडेंड डेट के आसपास शेयर की कीमत में अक्सर डिविडेंड के बराबर या उसके आसपास एडजस्टमेंट देखने को मिल सकता है, और कई शॉर्ट-टर्म ट्रेडर इसी मूवमेंट पर नजर रखते हैं
Disclaimer : शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते।







