₹385 से टूटकर ₹15 पर आया था भाव! रिकवरी ऐसी की Bank Nifty में शामिल होने जा रहा ये शेयर…

Bank Nifty : यह बैंक कभी भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्राइवेट बैंकों में गिनी जाती थी। लेकिन 2018 के बाद बैंक भारी संकट में आ गयी जब खराब लोन, फंडिंग प्रॉब्लम और गवर्नेंस इश्यूज़ सामने आए। मार्च 2020 में शेयर का भाव ₹385 के हाई से गिरकर सिर्फ ₹15 के करीब पहुँच गया। यह गिरावट भारत के बैंकिंग इतिहास की सबसे बड़ी संकटों में से थी।

Yes Bank रिकवरी प्लान

2020 के बाद RBI की निगरानी और SBI के नेतृत्व में बैंक का री-स्ट्रक्चरिंग किया गया। बैंक ने अपने 48,000 करोड़ रुपये के खराब लोन JC Flowers Asset Reconstruction Company को बेच दिए और करीब 13,000 करोड़ रुपये की रिकवरी की। Core बैंकिंग पर फोकस करते हुए रिटेल और MSME लोन पोर्टफोलियो बढ़ाया, जो अब कुल बुक का 60% से अधिक है, जबकि 2020 में यह सिर्फ 36% था। 2025 की जून तिमाही में Bank का ग्रॉस NPA 1.6% और नेट NPA 0.3% पर आ गया है, जिससे बैलेंसशीट मजबूत दिख रही है।

Read More : TATA Group का AI वाला प्लान सामने आते ही DIIs ने खरीद डाले करोड़ों करोड़ रुपए के शेयर! कमाई का अच्छा मौका…

Yes Bank ताजा फाइनेंशियल डेटा

2025 के Q4 में Yes Bank ने ₹738 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया जो सालाना 63.7% की ग्रोथ है। इसी दौरान बैंक का टोटल इनकम ₹9,355 करोड़ रहा। सितंबर 2025 में बैंक की डिपॉज़िट ग्रोथ 7% से ₹2.97 लाख करोड़ और एडवांस ग्रोथ 6.5% से ₹2.5 लाख करोड़ पर पहुँच गयी है। ये नंबर बैंक की स्टेबल ग्रोथ और रिकवरी दर्शाते हैं।

Read More : JP Power Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030

Yes Bank शेयर भाव

Yes Bank का शेयर 2020 में ₹15 तक गिरा था, जो अब 2025 में ₹20-22 के रेंज में स्थिर है। 2 दिसंबर 2025 को NSE ने ऐलान किया कि Yes Bank और Union Bank दोनों को 31 दिसंबर 2025 से बैंक निफ्टी इंडेक्स में शामिल किया जाएगा, जिससे इन बैंकों के शेयरों में 3% की तेजी आई। अब बैंक निफ्टी इंडेक्स 14 स्टॉक्स के साथ होगा, जिसमें नए वेटेज नियम भी लागू किए गए हैं। बड़े बैंकों का मैक्स वेटेज 19%, 14% और 10% रहेगा।

Disclaimer : शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते।

Join WhatsApp WhatsApp
FREE Demat