Tata Power बनाम Adani Power: ग्रीन एनर्जी किंग कौन?प्लान इतना दमदार, पछताओगे मिस करने पर!

Tata Power भारत की सबसे पुरानी इंटीग्रेटेड पावर कंपनी है, जो जनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और ट्रेडिंग, पूरी वैल्यू चेन में काम करती है. हाल के सालों में कंपनी ने थर्मल के साथ सोलर, विंड और हाइड्रो पर तेज़ी से फोकस बढ़ाया है और अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइड बनाया है. Adani Power दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर प्रोड्यूसर है, जिसकी पहचान बड़े कोयला आधारित प्लांट्स और लंबे समय के PPA कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी है

क्षमता और ग्रीन पोर्टफोलियो

Tata Power की कुल इंस्टॉल्ड और अंडर-कंस्ट्रक्शन क्षमता लगभग 26,346 मेगावाट है, जिसमें से 16,310 मेगावाट ऑपरेशनल है. कंपनी की करीब 54 फीसदी क्षमता क्लीन और ग्रीन एनर्जी (सोलर, विंड, हाइड्रो) से आती है, साथ ही जॉर्जिया, जाम्बिया, भूटान और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी इसके प्रोजेक्ट और कोल माइनिंग एसेट हैं. Tata Power Renewables ने FY26 के पहले 9 महीनों में 1.88 गीगावाट नई रिन्यूएबल क्षमता कमीशन की है और इसकी यूटिलिटी स्केल ग्रीन क्षमता लगभग 6 गीगावाट तक पहुंच गई है. Adani Power की मौजूदा ऑपरेटिंग क्षमता करीब 18,150 मेगावाट है और लगभग 90 फीसदी क्षमता लंबे समय के PPA से टाई-अप है, जबकि रिन्यूएबल फोकस ग्रुप की दूसरी कंपनियों के ज़रिए है

Read more: Vedanta Ltd Share Price Target 2026,2028,2030,2032,2034,2035.

Q3 FY26 का वित्तीय प्रदर्शन

Q3 FY26 में Tata Power का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 13,948 करोड़ रुपये रहा, जो Q3 FY25 के 15,391 करोड़ रुपये से लगभग 9 फीसदी कम है. EBITDA 3,042 करोड़ रुपये रहा, साल-दर-साल लगभग 1.2 फीसदी गिरावट के साथ, लेकिन EBITDA मार्जिन बढ़कर 22 फीसदी हो गया, जो करीब 200 बेसिस प्वाइंट की सुधार दिखाता है. इसी तिमाही में Adani Power का रेवेन्यू 12,451 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल 9 फीसदी कम है, जबकि EBITDA 4,238 करोड़ रुपये रहा और इसमें करीब 16 फीसदी की गिरावट आई, EBITDA मार्जिन घटकर 34 फीसदी पर आ गया. Adani Power का नेट प्रॉफिट लगभग 2,488 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से करीब 15 फीसदी कम है, जबकि Tata Power का मुनाफा लगभग स्थिर 1,194 करोड़ रुपये के आसपास रहा

डिविडेंड, रिटर्न और हाल का स्टॉक परफॉर्मेंस

Tata Power कई सालों से रेगुलर डिविडेंड देती आ रही है, पिछले पांच साल में इसका डिविडेंड पेआउट रेशियो लगभग 19 फीसदी और मौजूदा डिविडेंड यील्ड करीब 0.61 फीसदी के आसपास रही है. Adani Power ने हाल के वर्षों में डिविडेंड नहीं दिया है और ज़्यादातर कैश फ्लो को डेबरिडक्शन और एक्सपैंशन में री-इंवेस्ट किया है. 9 फरवरी 2026 को मार्केट खुलने से पहले Tata Power का शेयर प्राइस करीब 365 रुपये था और पिछले 5 साल में इसने 300 फीसदी से ज़्यादा रिटर्न दिया है. वहीं Adani Power का शेयर भाव लगभग 152 रुपये के आसपास था और इसने 5 साल में 1300 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया, हालांकि हाल के महीनों में इसमें गिरावट और वोलैटिलिटी दिखी है.

रिन्यूएबल सेक्टर में पोजिशनिंग और फ्यूचर प्लान

पावर सेक्टर पर Q3 में दबाव बिजली की मांग घटने, लंबे मानसून और ठंडे मौसम के कारण रहा, साथ ही रिन्यूएबल जनरेशन बढ़ने से शॉर्ट टर्म पावर प्राइस पर असर पड़ा. ऐसी स्थिति में Tata Power का डायवर्सिफाइड मॉडल, ग्रीन पोर्टफोलियो और विदेशों में प्रेज़ेंस इसे रिन्यूएबल और सस्टेनेबल एनर्जी स्पेस में मजबूत पोजिशन देता है. Adani Power फिलहाल बड़े थर्मल प्लांट्स और 23.7 गीगावाट के एक्सपैंशन प्रोग्राम पर काम कर रही है, जिसमें से लगभग आधे प्रोजेक्ट्स के लिए PPA टाई-अप हो चुके हैं और इनकी कमीशनिंग FY27 से आगे शुरू होने की योजना है. कुल मिलाकर क्षमता, ग्रीन शेयर और हाल की रिन्यूएबल कैपेसिटी एडिशन देखें तो रिन्यूएबल स्पेस में Tata Power की पकड़ ज्यादा दिखती है, जबकि Adani Power अभी भी मुख्य रूप से थर्मल पावर ड्रिवन मॉडल पर केंद्रित है

Disclaimer : शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते।

Join WhatsApp