हाल में कई एनालिस्ट Suzlon Energy पर प्रॉफिट बुकिंग या होल्ड की राय दे रहे हैं, जबकि सोलर सेगमेंट में वे Suzlon के टक्कर की कंपनी Waaree Energies पर ज्यादा बुलिश दिख रहे हैं। ब्रोकरेज Emkay Global ने Waaree Energies पर नई कवरेज शुरू करते हुए इसे रिन्यूएबल एनर्जी थीम का पसंदीदा स्टॉक बताया है।
Emkay की रेटिंग
Emkay ने Waaree Energies पर BUY रेटिंग देते हुए मार्च 2027 तक 4,260 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा करीब 2,850–2,880 रुपये के स्तर से लगभग 48–49% तक संभावित अपसाइड दिखाता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह टारगेट कंपनी के कोर फोटोवोल्टिक (PV) बिजनेस को मार्च 2028 के अनुमानित EBITDA पर 14 गुना EV/EBITDA वैल्यूएशन देकर निकाला गया है
Read More : 1200 मेगावाट का पावर प्लांट लगाने जा रही ये Power कंपनी! शेयर में कमाई का मौका, दिया 1400% का रिटर्न
Waaree Energies ऑर्डर बुक
Waaree Energies की ऑर्डर बुक लगभग 24 GW है, जिसकी वैल्यू करीब 47,000 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है, जो आने वाले सालों के लिए मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी देती है। कंपनी की ऑर्डर बुक भारत और इंटरनेशनल मार्केट में डाइवर्सिफाइड है, जिसमें लगभग 40% ऑर्डर घरेलू और 60% विदेशों से जुड़े हैं, जबकि रेवेन्यू मिक्स में घरेलू हिस्सा करीब 53% और ओवरसीज 47% के आसपास बताया जा रहा है।
हाल के नतीजे और मार्जिन
Q2 FY26 में Waaree Energies की ऑपरेशन से आय लगभग 6,065 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर करीब 70% और तिमाही आधार पर लगभग 37% की तेज ग्रोथ दिखाती है। इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 878 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 376 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 134% की मजबूत बढ़त है, जिससे मार्जिन और स्केल दोनों में सुधार दिखता है। ब्रोकरेज अनुमानों के अनुसार कंपनी का EBITDA मार्जिन 21% के आसपास रह सकता है, जो पिछले साल की तुलना में 600 से ज्यादा बेसिस प्वाइंट की जंप मानी जा रही है।
सोलर सेक्टर की थीम
Waaree Energies लगातार अपनी सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ा रही है और हाल में नई लाइन शुरू होने के बाद कुल क्षमता 1.5 GW तक पहुंच गई है, जिससे भविष्य की डिमांड को हैंडल करने की तैयारी दिखती है। कंपनी ने 2 GW तक क्षमता विस्तार और बड़े पैमाने पर पैनल सप्लाई के जरिए घरेलू सोलर मिशन और ग्लोबल रिन्यूएबल ट्रांजिशन, दोनों थीम पर पोजिशनिंग की है। Suzlon जहां मुख्य रूप से विंड एनर्जी पर फोकस करती है, वहीं Waaree का फोकस हाई ग्रोथ सोलर मॉड्यूल और सेल सेगमेंट पर है, इसलिए कई एक्सपर्ट्स इसे अगली लेग की तगड़ी कमाई के लिए प्रिफर कर रहे हैं।
Disclaimer : शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते।







